साइकिल रैली से दिया स्वस्थ समाज का संदेश
नारायणपुर (जामताड़ा) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में फीट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली गई। नारायणपुर ब्लॉक प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। नारायणपुर पंचायत के पंचायत सचिव संतोष भट्टाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर वापस लौट गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि फीट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया है।
नारायणपुर (जामताड़ा) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में फीट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली गई। नारायणपुर ब्लॉक प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। नारायणपुर पंचायत के पंचायत सचिव संतोष भट्टाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर वापस लौट गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि फीट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। यह महज एक रैली नहीं बल्कि बहुत बड़ा संदेश है। सभी स्वास्थ्य के प्रति सजग और सतर्क रहें तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का कार्य करें। स्वास्थ्य ही धन है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यक है कि सभी लोग स्वास्थ्य पर ध्यान दें। साथ ही पर्यावरण संतुलन को और मजबूती देने के लिए कार्य करें। पेड़ काटे नहीं बल्कि पेड़ लगाएं, पानी को बेकार न जाने दे इसे बचाएं। अगर यह सब कार्य सामूहिक करें तो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभप्रद होगा। इसके अलावा बंदरचुआं पंचायत में पंचायत के मुखिया मोहम्मद सफीउल्लाह अंसारी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। इस अवसर पर नेहरू युवा क्लब जामताड़ा के मोहम्मद महफूज, मोहम्मद शहादत, विक्की सिन्हा, बम शंकर दुबे, जय मंगल सिंह, महेश सिन्हा, फणीभूषण मंडल, किशोर खां, सुबोध कुमार, समीर घोष, दिलीप पोदार आदि उपस्थित थे।