Move to Jagran APP

ईदगाह में कोरोना मरीज ने पढ़ी थी नमाज, 800 नमाजियां की होगी खोज

जामताड़ा पश्चिम बंगाल स्थित जमुरिया में होम क्वारंटाइन से भागे सुब्दीडीह निवासी सह पॉजिटिव म

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 08:18 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:15 AM (IST)
ईदगाह में कोरोना मरीज ने पढ़ी थी नमाज, 800 नमाजियां की होगी खोज
ईदगाह में कोरोना मरीज ने पढ़ी थी नमाज, 800 नमाजियां की होगी खोज

जामताड़ा : पश्चिम बंगाल स्थित जमुरिया में होम क्वारंटाइन से भागे सुब्दीडीह निवासी सह पॉजिटिव मरीज का घर होम क्वारंटाइन में तब्दील कर दिया गया है। सुब्दीडीह गांव स्थित चार टोला को चारों दिशाओं से सील कर दिया गया है। चार दिन पूर्व पहुंचा कोरोना पॉजिटिव मरीज ने सुब्दीडीह गांव स्थित ईदगाह में नमाज अदा की थी। ईदगाह में लगभग आठ सौ लोग थे। अब प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा के लिए कोरोना चेन को तोड़ने के लिए इन सभी लोगों को ढूंढना होगा।

loksabha election banner

परिजनों के नमूना का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने पर पॉजिटिव मरीज से संपर्कवाले करीब 800 लोगों की खोज शुरू होगी। पॉजिटिव मरीज अपने परिवार के 18 सदस्यों के अलावे कई व्यक्तियों के संपर्क में आया था। वह सोमवार को ईद की नमाज पढ़ने गांव समीप स्थित ईदगाह गया था। जहां पॉजिटिव मरीज के साथ सैकड़ों लोगों ने एक साथ शारीरिक दूरी अनुपालन के साथ ईद की नमाज अदा की थी।

पॉजिटिव मरीज ने उदलबनी स्थित कोविड 19 अस्पताल में स्वीकार किया कि मौलाना के कहने पर ईदगाह में नमाज पढ़ने गया था। जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। उन्होंने दाढ़ी-बाल कटवाने की बात भी स्वीकार की है। बताया की मेरा भाई ईद के एक दिन पूर्व रविवार को गैस सिलेंडर लाने के लिए बाजार भी गया था। इधर पॉजिटिव मरीज के 18 परिजनों को उसके घर पर होम क्वारंटाइन किया गया। है। इसकी निगरानी में आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जल सहिया को लगाया गया है।

जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार दूबे, डेडिकेटेड अस्पताल प्रभारी डॉ. दुर्गेश झा ने बताया कि सर्वप्रथम पॉजिटिव मरीज के 18 परिजन को उसके घर में निगरानी में रखा गया है। सभी का नमूना संग्रह कर धनबाद जांच को भेजा जा रहा है। परिजन की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर संपर्कवाले सभी व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया जाएगा। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईदगाह में नमाज पढ़ने को विभाग ने सुबह आठ बजे समय निर्धारित किया था। जबकि मौलाना के कहने पर सुबह चार से पांच बजे ही नमाज अदा कर ली गई थी। ईदगाह में करीब 800 लोगों की भीड़ बतायी जा रही है। अब उसके परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 800 लोगों को चिह्नित करना प्रशासन के लिए कठिन कार्य होगा।

--क्या कहा उपायुक्त ने : उपायुक्त ने बताया कि बंगाल की जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला मरीज को वहां होम क्वारंटाइन किया गया था। वह निर्देर्शो का पालन नहीं करते हुए रुपनारायणपुर बॉर्डर होते हुए जामताड़ा जिला में आ गया। पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार को मैसेज के माध्यम से उसकी सूचना मिली थी। उसे गांव से लाकर यहां डेडिकेटेड अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया है। संदिग्ध व्यक्ति के ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उसके गांव को सील कर दिया गया है। जिले को ग्रीन जोन में बनाए रखने के लिए जिलेवासी जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.