बिहार व धनबाद से आए दस लोगों को किया क्वारंटाइन
मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) बिहार के औरंगाबाद एवं धनबाद से आए 10 लोगों को प्रशासन ने चिकित्सा विभाग के सहयोग से प्रखंड स्तरीय को क्वारंटाइन सेंटर नारायणपुर में भर्ती किया। इनमें से 5 लोग शुक्रवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह ग्राम किसी माध्यम से पहुंचे थे।
मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : बिहार के औरंगाबाद एवं धनबाद से आए 10 लोगों को प्रशासन ने चिकित्सा विभाग के सहयोग से प्रखंड स्तरीय को क्वारंटाइन सेंटर नारायणपुर में भर्ती किया। इनमें से 5 लोग शुक्रवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह ग्राम किसी माध्यम से पहुंचे थे। वहीं पांच लोग बिहार से इसी रास्ते आसनसोल जाने के क्रम में पुलिस के पकड़ में आए। इन सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविद कुमार दास की अध्यक्षता में चिकित्सकों की टीम ने बारी-बारी से स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिग किया। सभी दस लोगों में किसी प्रकार का कोई लक्षण चिकित्सा टीम को नहीं मिला सभी लोग नॉर्मल थे, लेकिन सरकार की गाइडलाइन के अनुसार चिकित्सा विभाग ने सभी 10 लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया। ज्ञात हो कि क्षेत्र के हजारों लोग विभिन्न प्रदेशों में इस लॉकडाउन में फंसे हुए हैं। कोई पैदल चलकर विभिन्न मार्गो का प्रयोग करते हुए पहुंच जाते हैं तो कोई अन्य संसाधन का उपयोग कर गांव तक पहुंच रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। प्रत्येक गांव में चिकित्सा विभाग की टीम अन्य प्रदेश से आनेवाले लोगों पर निगरानी रख रही है जैसे ही चिकित्सा विभाग के कर्मी को इसकी जानकारी मिलती है उस पर प्रशासन उचित कदम उठाते हुए उन्हें क्वारंटाइन करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाती है। लोगों का स्वास्थ्य जांच के दौरान मुख्य रूप से डॉ. मोहन कुमार, डॉ. नित्यानंद चौधरी, डॉ. दिलीप राय, महेश कुमार, पवन मंडल आदि उपस्थित थे। इस बावत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अब अन्य प्रदेशों से आनेवाले किसी भी व्यक्ति को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा उन्हें चिकित्सकों के निगरानी में सेंटर में ही रखा जाएगा। जिसमें किसी प्रकार का लक्षण मिलेगा उसे तुरंत आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा इतना ही नहीं उनके जांच के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी 51 लोग क्वारंटाइन हैं।