Move to Jagran APP

रांची से दस प्रवासी पहुंचे, सभी होम क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताड़ा) गुरुवार को रांची से 10 प्रवासी मजदूर नारायणपुर पहुं

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 04:35 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 04:35 PM (IST)
रांची से दस प्रवासी पहुंचे, सभी होम क्वारंटाइन
रांची से दस प्रवासी पहुंचे, सभी होम क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा): गुरुवार को रांची से 10 प्रवासी मजदूर नारायणपुर पहुंचे। प्लस टू उच्च विद्यालय नारायणपुर में डॉ. केदार महतो, महेश प्रसाद सिंह, प्रफुल्ल कुमार रवानी, सोहन कुमार, नसीतूर रब, मनोहर पासवान की उपस्थिति में सभी के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। सभी को अगले 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। घर जा रहे मजदूरों से 2 गज की शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है। प्लस टू उच्च विद्यालय नारायणपुर के वर्तमान समय में केवल 4 प्रवासी मजदूर ही क्वारंटाइन कर रहे हैं। शेष लोगों को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने और 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करने के बाद घर जाने छुट्टी दे दी गई है। दूसरे प्रांतों से घर वापसी कर रहे प्रवासी मजदूरों के आने का क्रम अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। पूर्व में प्रतिदिन सो डेढ़ सौ प्रवासी मजदूर घर लौट रहे थे। समय बीतने के साथ धीरे-धीरे संख्या कम होती जा रही है। क्वारंटाइन सेंटर में भी क्वारंटाइन कर रहे लोगों की संख्या लगातार कम होती गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव क्वारंटाइन सेंटर संचालन की जानकारी लेते रहते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.