Move to Jagran APP

पानी रोकने के लिए लोधरिया नदी पर बनाया कच्चा बांध

नारायणपुर प्रखंड की लोधरिया नदी पर मुखिया बालेश्वर हेम्ब्रम ने सुनील हेम्ब्रम मंगल मुर्मू के साथ शुक्रवार को कच्चा बांध बनाकर जल संचयन का मिसाल कायम की है। स्वयं दो लोगों के साथ पत्थर और मिट्टी काटकर बांध बनाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 05:55 PM (IST)
पानी रोकने के लिए लोधरिया नदी पर बनाया कच्चा बांध
पानी रोकने के लिए लोधरिया नदी पर बनाया कच्चा बांध

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड की लोधरिया नदी पर मुखिया बालेश्वर हेम्ब्रम ने सुनील हेम्ब्रम, मंगल मुर्मू के साथ शुक्रवार को कच्चा बांध बनाकर जल संचयन का मिसाल कायम की है। स्वयं दो लोगों के साथ पत्थर और मिट्टी काटकर बांध बनाया। मुखिया ने कहा कि बांध बनने से नदी का पानी रुकेगा तथा आस-पास के करीब दो एकड़ धान की खेत में पटवन हो सकेगा। अगर बारिश नहीं हुई और खेत सूखने लगेगा तब यह पानी काम आएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि नदी में पांच अन्य स्थानों पर बांध बनाया जाएगा। पूर्व में लोधरिया नदी का पानी यूं ही बहकर चला जाता था परंतु अब पानी को रोका जाएगा। बांध से ठहरे पानी का उपयोग लोग स्नान करने में करेंगे ही, जानवरों को भी आसानी से पानी मिलेगा। मुखिया ने कहा कि स्वयं आगे आकर कार्य करेंगे तो दूसरे लोग भी ऐसा करेंगे। पूर्व में बारिश के बाद पानी तेजी से नीचे उतर जाता था और बेकार में बर्बाद हो जाता था। यह सब देख कर हम लोग पानी को नदी में ही रोकने की ठानी और उसे पूरा किया। सुनील हेंब्रम, मंगल मुर्मू आदि ग्रामीणों ने कहा कि खुद के परिश्रम के बूते नदी पर बांध बनाए हैं। इससे अब आसपास जलस्तर कायम रहेगा। पटवन से लेकर प्रतिदिन पानी से जुड़ी हर जरूरत पूरी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.