अराजकतत्व विद्यालय के वायरिंग तोड़ ले गए तार
फतेहपुर (जामताड़ा) : प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू हाई स्कूल फतेहपुर में अराजकतत्वों से विद्या
फतेहपुर (जामताड़ा) : प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू हाई स्कूल फतेहपुर में अराजकतत्वों से विद्यालय परिवार परेशान है। स्कूल में की गई बिजली वाय¨रग को अराजकतत्वों ने तोड़कर तार की चोरी कर ली है। जबकि पूर्व में कई बार तो पुरानी चौखट व दरवाजे को भी उखाड़ दिया गया था। वहीं पशुपालकों द्वारा पशुओं को खुले में छोड़ देने से विद्यालय के बरामदे में जहां-तहां गोबर से गंदगी फैली रहती है। वहीं शाम ढलते ही विद्यालय परिसर में अराजकतत्वों का डेरा लग जाता है।
बताया कि कई बार विद्यालय परिवार ने पशुपालकों को हिदायत दी कि विद्यालय परिसर में पशुओं का प्रवेश ना कराएं, लेकिन वे सुनते ही नहीं। स्कूल को पशुपालकों ने गोशाला बना दिया है। पशुओं के विचरण करने से विद्यालय परिसर में लगे पौधे भी नष्ट हो रहे हैं। प्रधानाध्यापक मानधन हेंब्रम ने बताया कि सोमवार को जब स्कूल आए तो कई जगह पर बिजली की वाय¨रग टूटी हुई थी। उसमें लगे तार गायब थे। गाय बरामदे पर विचरण कर रही थी। जहां-तहां गोबर पड़े हुए थे। कई बार पशुपालकों से निवेदन किया गया कि पशुओं को विद्यालय परिसर में प्रवेश न कराएं लेकिन इसका असर नहीं हो रहा है। इन सारी समस्याओं की लिखित जानकारी थाना को दी गई है।