Move to Jagran APP

डीसी से मिल समस्या बताएंगे शिक्षक

विवार को फतेहपुर प्रखंड के मंझलाडीह गांव में झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:33 AM (IST)
डीसी से मिल समस्या बताएंगे शिक्षक
डीसी से मिल समस्या बताएंगे शिक्षक

संवाद सूत्र, बिदापाथर (जामताड़ा) : रविवार को फतेहपुर प्रखंड के मंझलाडीह गांव में झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव वरुण मंडल व शिक्षकों ने संघ हित के कार्यो की समीक्षा की पांच सितंबर की आय-व्यय विवरणी का समीक्षा की गई। नवनियुक्त शिक्षकों को अविलंब विद्यालय में पदस्थापित करने की मांग की गई। ग्रेड तीन की पदोन्नति दी जाए। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया। शिक्षकों की विभिन्न समस्या समाधान के लिए उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया। मौके पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव वरुण कुमार मंडल, जामताड़ा जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शेख मुस्ताक अली, वरीय संगठन मंत्री ब्रजमोहन मंडल, शशोधर मंडल, सुखसागर मंडल, अमर मंडल, चंद्रशेखर महतो, प्रह्लाद चंद्र राउत आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.