Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में शिक्षक घायल

नारायणपुर (जामताड़ा) गोविदपुर-साहिबगंज हाइवे पर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ पर मध्य विद्यालय चैनपुर बेसिक के शिक्षक विजय कुमार सिंह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना शुक्रवार की शाम पौने सात बजे की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 07:19 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:18 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में शिक्षक घायल
सड़क दुर्घटना में शिक्षक घायल

नारायणपुर (जामताड़ा) : गोविदपुर-साहिबगंज हाइवे पर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ पर मध्य विद्यालय चैनपुर बेसिक के शिक्षक विजय कुमार सिंह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना शुक्रवार की शाम पौने सात बजे की है। विजय कुमार सिंह अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से जामताड़ा से चैनपुर लौट रहे थे। दलदला मोड़ के पास एक बाइक चालक ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया। धक्का लगने से शिक्षक गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद धक्का मारनेवाला बाइक चालक भागने में सफल रहा। घायल विजय कुमार सिंह का उपचार नारायणपुर में किया गया। हाइवे पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के सारे प्रयास विफल रहे हैं। यहां बताते चलें कि दिघारी, जुम्मन मोड़, पबिया, मोहनपुर समेत अन्य स्थानों पर हाइवे पर जेब्रा ब्रेकर लगाया गया है ताकि उक्त स्थानों पर वाहनों की गति धीमी की जाए परंतु वाहन चालक इन सूचनाओं की अनदेखी कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.