अधिग्रहण बिल के विरोध में रांची में प्रदर्शन की रणनीति तैयार
भूमि अधिग्रहण संशोधित बिल के विरोध में 16 जुलाई को राजभवन के सामने धरना प्रदर्शन की तैयारी हो गई है।
संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) : भूमि अधिग्रहण संशोधित बिल के विरोध में 16 जुलाई को राजभवन के सामने प्रदर्शन की तैयारी को लेकर कुंडहित में झामुमो ने पार्टी कार्यालय में बैठक की। नाला विधायक रवींद्र महतो ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों की खेती योग्य भूमि को हड़पने की तैयारी शुरू कर दी है। गरीब आदिवासी की कृषि योग्य भूमि अगर छीन ली गई तो वे पंगु हो जाएंगे। झामुमो सरकार की इस नीति को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। 16 जुलाई को महागठबंधन में शामिल सभी पार्टी के कार्यकर्ता हजारों की संख्या मे रांची पहुंचेंगे। बैठक के पहले सीपीआइ नेता कन्हाई माल पहाडि़या, सीपीएम के सुकुमार बाउरी एवं कांग्रेस के मदनलाल डोकानिया से बात कर रणनीति तैयार की गई। प्रखंड अध्यक्ष जयेश्वर मुर्मू, संतोष सिन्हा, शम मंडल, राजीव महतो, डॉक्टर मुर्मू, गणेश हेम्ब्रम, भुवन लौह थे।