सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
जामताड़ा झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से बुधवार को कंबाइंड बिल्डिग जामताड़ा के आउ
जामताड़ा : झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से बुधवार को कंबाइंड बिल्डिग जामताड़ा के आउटडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय कस्तूरबा संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर ने की। सर्व प्रथम जिलाशिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर, नवोदय के प्राचार्य संजय उपाध्याय और एडीपीओ संजय कापरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला स्तरीय कस्तूरबा संगम में क्विज, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य नाटिका, वाद-विवाद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। क्विज में वर्ग छह से आठ में प्रथम स्थान कस्तूरबा कुंडहित की वृष्टि मंडल, द्वितीय स्थान कस्तूरबा नारायणपुर के फरीदा खातून और तृतीय स्थान पर नाला की रिकू मंडल रही। भाषण प्रतियोगिता में वर्ग छह से आठ में फतेहपुर की मिताली मंडल ने प्रथम, नारायणपुर की रुख्सार परवीन ने द्वितीय और कस्तूरबा कुंडहित की अंकिता मुर्मू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में करमाटांड़ की गुवामुनी किस्कु ने द्वितीय और कस्तूरबा नारायणपुर की तन्नू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जबकि, बैंड प्रदर्शनी में फतेहपुर प्रथम, कुंडहित द्वितीय और जामताड़ा तृतीय स्थान पर रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में फतेहपुर की पूजा मंडल, नारायणपुर की काजल सिंह और जामताड़ा की काजल कुमारी तृतीय स्थान पर रही। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में एपीओ उज्ज्वल मिश्र, एपीओ वंदना भट्ट, एरिया आफिसर दीपक राम, कर्मी विनोद राजहंस, सौरभ कुमार तथा निर्णायक मंडली में शिक्षक सुनील बास्की, विद्या सागर, रंजीत कुमार, प्रमोद राय, सुब्रतो चौधरी, महेंद्र चौधरी, महेंद्र टुडू, अनामिका तिवारी, सरयू पंडित, स्मिता, एबीमाइल टुडू, विनीता भारती, श्याम नंदन किशोर, राजीव कुमार विनीता भारती सहित कस्तूरबा की सभी वार्डेन, कस्तूरबा की प्रतिभागी छात्राएं उपस्थित थीं।