Move to Jagran APP

नेताजी सुभाष चंद्र बोस हर युवा के लिए आदर्श

हर जगह कार्यक्रम का आयोजन कर माल्यार्पण करने के साथ उनके किए गए कार्यो को याद किया। सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा स्थल के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:34 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:34 PM (IST)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस हर युवा के लिए आदर्श
नेताजी सुभाष चंद्र बोस हर युवा के लिए आदर्श

जामताड़ा : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सरकारी व गैर सरकारी संगठनों ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। हर जगह कार्यक्रम का आयोजन कर माल्यार्पण करने के साथ उनके किए गए कार्यो को याद किया।

loksabha election banner

सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा स्थल के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कमेटी की ओर से वर्ष 1982 से लगातार नेताजी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अध्यक्ष कांतिमय बनर्जी, अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कांतिमय बनर्जी ने कहा कि नेताजी सिर्फ हमारे देश के नेता नहीं बल्कि उनका साहस और पराक्रम का पूरे विश्व नमन करते हैं। नेता जी से सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि सभी का सौभाग्य है कि हम उन महापुरुष की आज 125वीं जयंती मना रहे हैं। नेताजी के नारे जय हिद और तुम मुझे खून दो मै तुझे आजादी दूंगा जैसी पंक्ति सुनकर ही भारतीयों के मन मस्तिष्क में एक सच्चा राष्ट्रभक्त और देशभक्त होने का गर्व बोध होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजेन सर्खेल, डीडी भंडारी, पीके सर्खेल, देवाशीष मिश्रा, अरुप मित्रा, बाम सरखेल, पशुपति देव, मुक्ता मंडल, महाप्रसाद दत्ता, चंडी दास पूरी, अनूप सरखेल आदि उपस्थित थे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर जामताड़ा में भाजपा युवा मोर्चा ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूप पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अनूप पांडेय ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हर युवा के लिए आदर्श हैं। संत एंथोनी विद्यालय में मनी नेताजी की जयंती : संत एंथोनी विद्यालय परिवार ने धूमधाम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई। छात्र छात्राओं ने सुभाष चौक स्थित नेताजी प्रतिमा स्थल पर में कैटल ड्रम का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इधर, नारायणपुर में झारखंड महिला विकास समिति व हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के सबनपुर क्लस्टर के तेजस्विनी क्लब मधुबन, पुरनिघाटी, सबनपुर, घाटिशिमल, बोरवा में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर किशोरियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। वहीं, करमाटांड़ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विनोद मंडल, राजेंद्र मंडल, धनंजय मंडल, फोनी दत्ता, पप्पू मंडल उर्फ संजय मंडल आदि थे। चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमित मंडल को मिला पहला स्थान :

शनिवार को नाला इंटर कॉलेज परिसर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दूसरे दिन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। नेताजी युवा सैनिक संघ नाला इकाई के संरक्षक महेश्वर घोष एवं सदस्यों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संघ की ओर से चार सौ मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया। दौड़ में अमित मंडल प्रथम, मिटू माजि, दूसरा तथा गौतम सोरेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ नाला इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नाला-दुमका मुख्य सड़क के कुरुली नदी घाट पर समापन हुआ। इस अवसर पर युवा सैनिक संघ नाला इकाई के संरक्षक महेश्वर घोष, सचिव राजू दास, वावन मिश्रा, संजीव ठाकुर, रवि शंकर पाठक, कमल पैतंडी आदि समेत काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। सचिव राजू दास ने बताया कि तीन दिवसीय नेताजी जयंती समारोह के अवसर पर दौड़ के अलावा बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान : बिदापाथर थाना क्षेत्र के बिदापाथर, पालाजोरी, मरालो, गेड़िया, खामारबाद आदि पंचायत सचिवालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मिहिजाम नगर पर्षद कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांती देवी व वार्ड पार्षद समेत पार्षद प्रतिनिधियों ने नेताजी की तस्वीर पर माला चढ़ाया। मौके पर अध्यक्ष ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.