छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर बांधा समां
छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर बांधा समां
छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर बांधा समां
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जामताड़ा महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य महेंद्र सिंह शामिल हुए। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति नृत्य संगीत प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक व शिक्षक शिक्षिकाएं देशभक्ति वातावरण में घंटों तक डूबे रहे। छात्र कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य संगीत प्रस्तुत किया। श्रोताओं ने भी छात्र-छात्राओं ने कलाकारों के उत्साह बढ़ाने को समय-समय पर तालियों से स्वागत करते रहा। मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल छात्र-छात्राओं को ही नहीं बल्कि अभिभावकों को भी देशभक्ति की ओर आकर्षित करेगा। प्राचार्य मीना तिर्की ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय स्तर पर देश भक्ति से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से संबंधित चित्रांकन को प्रदर्शनी में शामिल किया गया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य संगीत के माध्यम से देशभक्ति को तरोताजा करने का प्रयास किया।