Move to Jagran APP

प्रभात फेरी के जरिए छात्रों ने हर घर तिरंगा को किया जागरूक

प्रभात फेरी के जरिये छात्रों ने हर घर तिरंगा को किया जागरूक

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:05 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:05 AM (IST)
प्रभात फेरी के जरिए छात्रों ने हर घर तिरंगा को किया जागरूक
प्रभात फेरी के जरिए छात्रों ने हर घर तिरंगा को किया जागरूक

प्रभात फेरी के जरिए छात्रों ने हर घर तिरंगा को किया जागरूक

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कुंडहित मुख्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर हर घर तिरंगा के प्रति जागरूक किया। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली गई। सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय बागडेहरी, खजुरी, माझगेड़िया, आदर्श मध्य विद्यालय कुंडहित समेत अधिकांश विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने गाजे-बाजे के साथ जन जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पोषक क्षेत्र अंतर्गत गली मुहल्लों में घुमकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही घर-घर तिरंगा लगाएंगे, अमृत महोत्सव मनाएंगे, वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि के नारे लगाए। प्रभात फेरी स्कूल परिसर से आरंभ होकर कुंडहित मुख्यालय होते हुए बस स्टैंड से वापस होकर स्कूल परिसर में समाप्त हुई। सिंह वाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यजीत मंडल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में विद्यालय के शिक्षक उमेश पांडेय, देवेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार मंडल, संजय घोषाल, मिथिलेश कुमार, मंतोष कुमार मंडल, संतोष कुमार मंडल, मनोज कुमार बेसरा, नयन वैध, राज किशोर पंडित समेत विद्यालय की छात्र छात्राएं शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.