Move to Jagran APP

संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज

एसएन सिंह अभिभावक प्रतिनिधि डॉ. राजदेव कुमार अमर कुमार  गुटगुटिया प्रो. महेन्द्र सिंह डॉ. एसके पंडित डॉ. सुदर्शन गुटगुटिया डॉ. डीके अखौरी बबीता झा उपस्थित थे। आयोजन में डीएवी स्कूल के शिक्षक एसके दास डॉ. राघवेन्द्र तिवारी रीता नाग अर्चना कुमरी बन्नोश्री सरकार चिन्मयी सरकार समेत सभी शिक्षक-शिक्षिका व कर्मचारियों की

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:13 AM (IST)
संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज

-- प्रतियोगिता में संथाल परगना के विभिन्न 26 डीएवी स्कूल के छात्र हुए शामिल

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : सोमवार को डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2019 के तहत संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्थानीय एसडी डीएवी स्कूल मैदान में आरंभ हुई। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ तिलक व पुष्प से हुआ। स्वागत गीत डीएवी गान, क्रीड़ा ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, शपथ ग्रहण, मशाल प्रज्ज्वलन, बैलून व कबूतर उड़ान के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रचार्य डॉ. जीएन खान ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मौके पर सहायक निदेशक पंचायत राजशेखर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं सभी को अभिमुक्त करती है और इसका एक अलग ही रोमांच होता है। जामताड़ा नप के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि पहले खेलों को महत्वहीन समझा जाता था। आज खेल महज खेल नहीं बल्कि शरीरिक, मानसिक व आर्थिक प्रगति का एक जरिया है। उन्होंने इसी क्रम में क्रिकेट में धौनी का उदाहरण देते हुए प्रतिभागियों का आह्वान किया कि वे परिवार, जिला, विद्यालय, राज्य व देश का नाम रोशन करें। खेल को व्यक्तिगत स्पर्धा से अलग खेल भावना से खेलें। क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. बीपी यादव ने कबड्डी स्पर्धा आयोजन का अवसर देने के लिए डीएवी प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने खेल के क्रमिक स्तरों की जानकारी देते हुए कबड्डी को एक चक्रव्यूह के समान बताया जिसे प्रत्येक खिलाड़ी को तोड़ना है। उन्होंने खेल भावना व आचरण का पालन करते हुए खेलने की अपील की। धन्यवाद ज्ञापन  गीता  देवी , डीएवी  स्कूल  भंडारकोला  देवघर के प्राचार्य आरसी शर्मा ने व मंच संचालन बीएन सिंह, संजीव सिंह, नरगिस जेबा व देवोप्रिया चंदा ने किया। प्रतियोगिता में संकुल एक से कुल 26 टीमें भाग ले रही है। स्पर्धा का संचालन राजीव रंजन मिश्रा अध्यक्ष झारखंड कबड्डी संघ व उनके सहयोगियों रंजीत कुमार मिश्रा, आबिद अंसारी, विनोद कुमार, अरविद कुमार ओझा आदि के देखरेख में हो रहा है। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिंह, स्थानीय शासी  निकाय के अध्यक्ष रामावतार परशुरामका, कृषि वैज्ञानिक संजीव  कुमार, कपीश परशुरामका,   डीएवी  स्कूल  पाकुड़ के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार,डीएवी स्कूल चितरा के प्राचार्य एके  सिंह , डीएवी  स्कूल  कास्टर टाउन  देवघर के  प्राचार्य आर प्रसाद, डीएवी स्कूल महेशपुर, पाकुड़ के प्राचार्य एसएन सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि डॉ. राजदेव कुमार, अमर कुमार  गुटगुटिया, प्रो. महेन्द्र सिंह, डॉ. एसके पंडित, डॉ. सुदर्शन गुटगुटिया, डॉ. डीके अखौरी, बबीता झा उपस्थित थे।

आयोजन में डीएवी स्कूल के शिक्षक एसके दास, डॉ. राघवेन्द्र तिवारी, रीता नाग, अर्चना कुमरी, बन्नोश्री सरकार, चिन्मयी सरकार समेत सभी शिक्षक-शिक्षिका व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.