Move to Jagran APP

पाकिस्तान से लौटी गीता पर सोखा किस्कू ने फिर किया दावा

पाकिस्तान से वापस लौटी गीता पर अपनी पुत्री मिलोनी किस्कू होने का दावा दोबारा सोखा किस्कू ने किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 04 Oct 2017 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2017 04:55 PM (IST)
पाकिस्तान से लौटी गीता पर सोखा किस्कू ने फिर किया दावा
पाकिस्तान से लौटी गीता पर सोखा किस्कू ने फिर किया दावा

जासं, जामताड़ा। पाकिस्तान से वापस लौटी गीता पर अपनी पुत्री मिलोनी किस्कू होने का दावा दोबारा नारायणपुर थाना क्षेत्र के बड़ा बेवा गांव निवासी सोखा किस्कू ने किया है। उसने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से डीएनए जांच करवाने की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें अपनी पुत्री मिल सके।

loksabha election banner

सोखा किस्कू ने दो वर्ष पूर्व भी गीता पर दावा किया था। उस समय केंद्र सरकार के निर्देश पर जामताड़ा के तत्कालीन एसपी मनोज कुमार सिंह ने गीता से उनके परिजनों की पहचान करवाई थी, पर गीता ने अपने मां-पिता को पहचाने से इन्कार कर दिया था। अब उसके पिता फिर से केंद्र सरकार से उनकी पुत्री को वापस करने की गुहार लगा रहे हैं। सोखा किस्कू का कहना है कि विदेश मंत्री ने गीता के बारे में जानकारी सार्वजनिक की है कि वह झारखंड या बिहार की रहने वाली है। इससे उनकी उम्मीद फिर एक बार जगी है।

सोखा किस्कू ने जिला प्रशासन से भी इस दिशा में पहल करने की मांग की है। यह भी बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व ही नारायणपुर थाना में आवेदन देकर गीता की पहचान अपने पुत्री के रूप में की थी। बताया था कि उनकी पुत्री मिलोनी ही गीता है। मूक-बधिर भी है। चौदह वर्ष पूर्व वह अपने गांव से ही गुम हो गई थी। वह 2003 में शाम के वक्त बड़ा वेवा गांव स्थित अपने घर से कहीं चली गई थी। तब उसकी उम्र 13 वर्ष थी जो फिर लौटकर नहीं आई।

यह भी पढ़ेंः धनबाद में ट्रिपल मर्डर, पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर पति फरार

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.