19 विद्यालयों के सामाजिक अंकेक्षण में कई खामियां मिलीं
विद्यासागर विद्यासागर (करमाटांड़) प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी पिडारी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 19 विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। सामाजिक अंकेक्षण में टीम के लीडर बीआरपी मोतीलाल मंडल व बाबूमनी मंडल थे। ज्यूरी के रूप में प्रखंड प्रमुख ममता कोल व मुखिया वकील मरांडी उपस्थित थे।
विद्यासागर : विद्यासागर (करमाटांड़) प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी पिडारी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 19 विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। सामाजिक अंकेक्षण में टीम के लीडर बीआरपी मोतीलाल मंडल व बाबूमनी मंडल थे। ज्यूरी के रूप में प्रखंड प्रमुख ममता कोल व मुखिया वकील मरांडी उपस्थित थे। सामाजिक अंकेक्षण में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरुवा में 1,34,354 रुपये का खर्च हुआ है जिसका बिल वाउचर कच्चा बिल के रूप में दिखाया गया। इसे अमान्य माना गया। इसके साथ ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया में 1,48,200 रुपये के खर्च का बिल वाउचर उपलब्ध नहीं कराया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियारपुर में 144 बच्चों का नामांकन अगले सत्र में नहीं होने, न ही विद्यालय से विद्यालय परित्याग पत्र देने को लेकर कुछ सबूत दिखाया जा सका। इस तरह से दर्जनों विद्यालयों की ओर से सत्यापन नहीं दिखाया जा सका। खामियों से जुड़े ऐसे मामलों को अब जिलास्तर पर अग्रसारित कर दिया जाएगा।