Move to Jagran APP

विवादित जमीन की बंदोबस्ती कागजात दिखाएं दावेदार

कुंडहित (जामताड़ा) : जामताड़ा न्यायालय में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर रविवार क

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 08:22 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 08:22 AM (IST)
विवादित जमीन की बंदोबस्ती कागजात दिखाएं दावेदार
विवादित जमीन की बंदोबस्ती कागजात दिखाएं दावेदार

कुंडहित (जामताड़ा) : जामताड़ा न्यायालय में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद गायपाथर पंचायत के चंदनभिठा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने जमीन संबंधी पूरी जानकारी ग्रामीणों से ली। एसडीओ ने चंदनभिठा गांव में विवादित प्लाट का जायजा लिया। बताया कि चंदनभिठा निवासी रूपलाल किस्कू 1999 में एसडीओ कोर्ट से दांग नं. 1421 में 82 डिसमिल जमीन बंदोबस्त लिया है। रूपलाल बंदोबस्ती के बाद जमीन को अपने दखल कब्जे में रखकर जोत आबाद करते हैं। लेकिन गांव के ही मनिलाल मुर्मू ने 18 नवंबर 2005 को डीसी कोर्ट में अपील दायर किया जिसमे दांग नं. 1121, 1146 एवं 1421 में कुल 2.56 डिसमिल जमीन राजस्व ग्राम प्रधान से पट्टा बंदोबस्ती लेने का दावा पेश किया। एसडीओ ने बताया कि गांव में तीनों प्लॉट का निरीक्षण किया। पता चला कि इस साल तीनों प्लॉट पर खेती नहीं हुआ है। लेकिन 1421 दाग नं. रूपलाल किस्कू के दखल कब्जे में होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। जबकि मनिलाल मुर्मू के पास पट्टा बंदोबस्ती की कागजात दिखाने को कहा तो कागजात दिखाने में असमर्थ रहे। एसडीओ ने अंचलाधिकारी गिरिवर ¨मज को 24 घंटे के अंदर मनिलाल मुर्मू द्वारा पट्टा बंदोबस्ती का कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर इसकी सूचना जिला कार्यालय में देने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अंचल निरीक्षक गिरिश दास, राजस्व कर्मचारी असरफी पुजहर, आमिन बोदिलाल मुर्मू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.