स्काउट-गाइड की प्रदर्शनी को सराहा
जागरण संवाददाता जामताड़ा चितरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) के भारत स्काउट एंड गाइड
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : चितरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) के भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने 46 वीं डिस्ट्रिक्ट रैली का आयोजन किया। पूर्व रेलवे के चिरेका जिला संगठन चित्तरंजन के सदस्यों ने स्काउट डेन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में 25 मार्च प्रथम दिन 46वीं रैली निकाली। दूसरे दिन मंगलवार शाम को स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने वार्षिक आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी आयोजित की। साथ ही ग्रामीण मेला और त्योहार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष सुनीता मिश्रा ने किया। उन्होंने रैली व प्रदर्शन की प्रसंशा की। मौके पर डब्लूडब्लूओ की सदस्य भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मौके पर स्काउट एंड गाइड के अध्यक्ष डीसी चौधरी भी उपस्थित थे।