Move to Jagran APP

विद्यासागर के जन्म दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी

संवाद सूत्रकरमाटांड़ (जामताड़ा) पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 200 वीं जयंती के पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन शुक्रवार देर रात हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान दुर्गापुर एवं आसनसोल के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समापन में खेल आयोजकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यासागर सरस्वती शिशु मंदिर के सत्यम एवं अनीश कुणाल एवं राजाराम और चंदन एवं सकलेन अहमद ने विज्ञान प्रदर्शनी में क्रमश पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:33 AM (IST)
विद्यासागर के जन्म दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी
विद्यासागर के जन्म दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी

संवाद सूत्र,करमाटांड़ (जामताड़ा) : पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 200 वीं जयंती के पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन शुक्रवार देर रात हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान दुर्गापुर एवं आसनसोल के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समापन में खेल आयोजकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यासागर सरस्वती शिशु मंदिर के सत्यम एवं अनीश, कुणाल एवं राजाराम और चंदन एवं सकलेन अहमद ने विज्ञान प्रदर्शनी में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि चित्रांकन प्रतियोगिता में हितेश, मोहन, अरविद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम समापन पर देवाशीष मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सच्चिदानंद सिन्हा, चंदन मुखर्जी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.