जामताड़ा शहर का सैनिटाइजेशन कार्य जारी
जामताड़ा नगर पंचायत के तत्वावधान में कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए पूरे नगर में व्यापक सफाई अभियान जारी है। साथ ही पूरे नगर को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सभी वार्डो में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव के लिए फॉगिग किया जा रहा है।
जामताड़ा : नगर पंचायत के तत्वावधान में कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए पूरे नगर में व्यापक सफाई अभियान जारी है। साथ ही पूरे नगर को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सभी वार्डो में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव के लिए फॉगिग किया जा रहा है। उक्त कार्य में लगे सभी सफाईकर्मी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से मास्क ग्लब्स, टोपी, सैनिटाइजर आदि का कार्यपालक पदाधिकारी रामाश्रय दास व नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने किया व सुरक्षित रूप से कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर मंडल ने कहा कि नगर पंचायत के सफाई कर्मी व अन्य कर्मी तथा पदाधिकारियों द्वारा इस वैश्विक महामारी के खतरे को देखते हुए पूरे नगर क्षेत्र को सैनिटाइजेशन व मच्छर रोधी दवा का छिड़काव आदि तत्परता से किया जा रहा है। विशेषकर सभी सफाई कर्मी इस विकट परिस्थिति में भी अपने कर्तव्य का बेहतर पालन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस विकट परिस्थिति में धैर्य से काम लें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे के अलावा कई पार्षद उपस्थित थे।