Move to Jagran APP

हर घर तिरंगा लगाकर शहीदों को करें नमन

हर घर तिरंगा लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दें

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)
हर घर तिरंगा लगाकर शहीदों को करें नमन
हर घर तिरंगा लगाकर शहीदों को करें नमन

हर घर तिरंगा लगाकर शहीदों को करें नमन

loksabha election banner

संवाद सूत्र , करमाटांड़ (जामताड़ा): आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंडल की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण से सुभाष चौक से गणपत बाजार तक का भ्रमण किया गया। तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रंधीर कुमार सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर घर तिरंगा लगाना है। जो एक अभियान के तहत कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस देशव्यापी कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने को ले हर घर में तिरंगा लगाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर घर-घर जागरूक किया जा रहा है और प्रत्येक घर पर एक तिरंगा पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव की याद में हर घर तिरंगा लगाकर उन शहीदों को श्रद्धांजलि होगी जिसके कारण हमें आजादी मिली थी। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राहुल मंडल, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी, अजीत मंडल, राम प्रसाद मंडल, दिनेश यादव, चंद्रशेखर भैया, पिंटू दत्ता, मंटू मरांडी, धनंजय मंडल, जयदेव मंडल, टुनटुन पोद्दार, डीएन मंडल, पिंकी देवी, मीना देवी, ललिता देवी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.