चिरेका में रन फार यूनिटी मार्च पास्ट
चिरेका में रन फार यूनिटी मार्च पास्ट
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:04 AM (IST)
चिरेका में रन फार यूनिटी मार्च पास्ट
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : चिरेका में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे सुरक्षाबल ने रन फार यूनिटी मार्च पास्ट का आयोजन किया। इस मौके पर चिरेका प्रशासनिक भवन से महाप्रबंधक सतीश कुमार कश्यप ने मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च पास्ट में कुल 135 अधिकारी व जवानों ने योगदान दिया। इस अवसर पर महानिरीक्षक सह प्रमुख सुरक्षा आयुक्त बीरेंद्र कुमार, चिरेका के विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे। मार्च पास्ट चित्तरंजन के विभिन्न क्षेत्र होकर अम्लादहि बाजार होते हुए रेलवे सुरक्षाबल एड परेड ग्राउंड में समाप्त हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें