आरएसएस ने पथ संचलन कर किया शक्ति प्रदर्शन
जामताड़ा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयादशमी पर्व के मौके पर शहर में पथ संचलन कर न के
जामताड़ा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयादशमी पर्व के मौके पर शहर में पथ संचलन कर न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया बल्कि राष्ट्रीय एकता व विश्व बंधुत्व का भी संदेह दिया। रैली में स्वयंसेवक पारंपरिक वेशभूषा में पैदल चल रहे थे तो कई बाइक में भी सवार होकर प्रदर्शन कर रहे थे। स्थानीय जेबीसी स्कूल मैदान से पथ संचलन शुरू हुआ जो स्टेशन रोड होते हुए इंदिरा चौक, मुख्य बाजार, कुंवर ¨सह चौक से पुन जेबीसी मैदान में पहुंचा।
जिला संघ चालक मिथलेश ओझा ने कहा कि विजयादशमी का बड़ा ही खास महत्व है। मां दुर्गा की आराधना कर इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व भारत की ओर आशा की निगाह से देख रहा है। ¨हदुत्व के मार्ग पर चल कर ही विश्व बंधुत्व को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है और यही शक्ति से देश को एक सूत्र में बांधा जा सकता है जिससे राष्ट्र विकास की ओर अग्रसर होता है। लिहाजा हम सबको एक रहकर कार्य करना है। इस अवसर पर सह विभाग कार्यवाह वासुदेव, जिला कार्यवाह राजाराम, जिला सहकार्यवाह अनीमेष, जिला शारीरिक प्रमुख वेदप्रकाश, जिला प्रचार प्रमुख शैलेन्द्र शेखर, जिला सेवा प्रमुख संजय जामताड़ा नगर कार्यवाह विष्णु, सूदन, ओम, गणेश, कृष्णा एवं विभिन्न अनुषंगी संगठन के स्वयं सेवक उपस्थित थे।