Move to Jagran APP

रेवती ने मुखिया तो सिद्धेश्वर ने पंस सदस्य में मारी बाजी

जामताड़ा : कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शनिवार को समाहरणालय स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 06:38 PM (IST)
रेवती ने मुखिया तो सिद्धेश्वर ने पंस सदस्य में मारी बाजी
रेवती ने मुखिया तो सिद्धेश्वर ने पंस सदस्य में मारी बाजी

जामताड़ा : कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शनिवार को समाहरणालय स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत चार विभिन्न पदों के लिए हुई उप चुनाव की मतगणना हुई। मिहिजाम नप में वार्ड संख्या तीन में पार्षद के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना ईवीएम के द्वारा, जबकि तीन प्रखंड के तीन पंचायत में विभिन्न तीन पदों के लिए हुए उप चुनाव के लिए मतों की गिनती बैलेट के माध्यम से हुई। बैलेट मतों की गणना को 14 टेबल लगाए गए। मौके पर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य कुमार आनंद, अपर समाहर्ता सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नंदकिशोर लाल ने मतगणना कार्य का निरीक्षण किया। वहीं संबंधित निर्वाची पदाधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

loksabha election banner

मालूम हो कि जामताड़ा जिले में 19 दिसंबर को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव एवं नगर निकाय उपचुनाव का परिणाम दोपहर एक बजे तक सामने आ गया। उप चुनाव परिणाम में बागडेहरी पंचायत मुखिया पद पर रेवती मुर्मू ने सर्वाधिक 1521 वोट प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुई। इसी तरह नारायणपुर प्रखंड के कुरता पंचायत समिति सदस्य पद पर सिद्धेश्वर मुर्मू सर्वाधिक 1346 वोट प्राप्त कर निर्वाचित किए गए। जामताड़ा प्रखंड के पंजनिया पंचायत के वार्ड संख्या सात में सदस्य पद के प्रत्याशी शैरुन बीबी 146 वोट प्राप्त कर विजयी हुई।

इसी तरह नगर पार्षद मिहिजाम के वार्ड संख्या तीन में पार्षद पद के प्रत्याशी मनीषा महतो 643 वोट प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए। - निर्वाची पदाधिकारी ने निर्वाचित प्रत्याशियों को दिया प्रमाण पत्र : बागडेहरी पंचायत मुखिया रेवती मुर्मू को जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर ने, कुरता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सिद्धेश्वर मुर्मू को अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने, मिहिजाम नगर के वार्ड संख्या 03 के पार्षद प्रत्याशी मनीषा महतो को अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने, तो जामताड़ा प्रखंड के पंजनिया पंचायत के वार्ड संख्या 07 के शैरून बीबी को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अमृता प्रियंका एक्का ने प्रमाण पत्र दिया। -मतगणना परिणाम सुनने को परिसर में जुटी भीड़ : मतगणना को लेकर काफी संख्या में प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ मतगनणना केंद्र के बाहर मतगणना समाप्ति तक रही। परिसर के बाहर जमे समर्थक मतगणना से संबंधित परिणाम जानने को बड़ी बेताबी से प्रयास करते रहे। मतगणना में बढ़त की घोषणा होने पर प्रत्याशी के पक्ष में समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। --- रेवती मुर्मू बनी बागडेहरी पंचायत की मुखिया : रेवती मुर्मू को 1521 वोट मिले, जबकि तरूण पहाड़िया को 483 एवं विकास मुर्मू को 430 मत मिले। यहां 2434 लोगों ने मतदान किया। -सिद्धेश्वर मुर्मू बने कुरता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य : सिद्धेश्वर मुर्मू को 1346 वोट मिले, जबकि कृष्ण कुमार मंडल को 849, राज कुमार भंडारी को 325 वोट एवं 125 मत अवैध रहा। यहां 2635 लोगों ने मतदान किया था। --- मनीषा महतो बनीं मिहिजाम वार्ड संख्या तीन के पार्षद : मनीषा महतो को 643 वोट मिले, जबकि आशा देवी को 217 एवं प्रियंका दास को 26 वोट, जबकि 09 मत रद घोषित किया गया। यहां 895 लोगों ने मतदान किया था। - शैरूण बीबी बनी पंजनिया पंचायत के वार्ड संख्या 07 के वार्ड सदस्य : शैरून बीबी को 146 वोट, प्रवीण निशा को 132 वोट मिले, जबकि 10 मत अवैध घोषित किया गया। यहां 288 लोगों ने मतदान किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.