Move to Jagran APP

नव भारत निर्माण का लिया संकल्प

जामताड़ा : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 09:25 AM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 09:25 AM (IST)
नव भारत निर्माण का लिया संकल्प
नव भारत निर्माण का लिया संकल्प

जामताड़ा : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चिरेका महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा, एडीएसपीए सीबीआइ कोलकाता संजय सेन , सीएफएसएल जीई कुइडी कोलकाता के डिप्टी डायरेक्टर बीपी मिश्रा, शिक्षाविद स्वप्न बंदोपाध्याय, और स्वामी भास्करानंद व आर यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चिरेका सांस्कृतिक संगठन सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्राओं के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।

loksabha election banner

मौके पर मुख्य सतर्कता अधिकारी आर यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुटता के साथ मुहिम चलाकर लड़ने की जरूरत पर बल दिया। इसके अलावा प्रधान मुख्य इलेक्ट्रिक अभियंता राम प्रकाश, मुख्य यांत्रिक अभियंता डीके मंडल , मुख्य मटेरिअल अभियंता श्रीकांत राय ,मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रकाश प्रमुख , मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके मजूमदार आदि ने भी भ्रष्टाचार मिटाओ नया भारत बनाओ विषय पर अपना विचार रखा। इस अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषयों पर आधारित एक रंगीन स्मारिका किरण 2018 का भी विमोचन महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने किया। बाद में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी एमके चटर्जी ने स्वागत भाषण दिया। चिरेका महाप्रबंधक ने अपने वक्तव्य में चिरेका के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भ्रष्टाचार मुक्त नया भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए सतर्कता से कार्य निष्पादन की आवश्यकता पर बल दिया। प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों को जानकारी भी दी गयी। अजंत्रिक नाटक संस्था द्वारा एक नाटक का भी मंचन किया गया। चिरेका के विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, वरीय अधिकारीगण के साथ-साथ स्टाफ कौंसिल के सदस्य भी उपस्थित थे। ज्ञात हो की रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चिरेका के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रोत्साहन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.