बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत
करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ में शनिवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश के बाद लो
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 05:44 PM (IST)
करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ में शनिवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोहपर तक धूप के साथ बादलों का लुकाछिपी का खेल चलते रहा। झमाझम बारिश के बाद लोगों ने उमस भरी गर्मी में राहत की सांस ली। बारिश नहीं होने के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। तापमान बढ़ने के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है। बारिश के बाद लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। इधर लॉकडाउन जारी रहने से बाजार में लोग नहीं दिखे। जबकि दोपहर में बारिश के साथ-साथ गरज होने से लोग घरों में दुबके रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें