Move to Jagran APP

Jamtara News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तक मोदी @20 सपना हुआ साकार का विमोचन

Biography PM Modi जामताड़ा भाजपा जिला नगर इकाई के द्वारा आज सरखेलडीह में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तक मोदी 20 सपना हुआ साकार का विमोचन किया गया।

By Kaushal Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 01 Oct 2022 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 12:33 AM (IST)
Jamtara News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तक मोदी @20 सपना हुआ साकार का विमोचन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'मोदी @20 सपना हुआ साकार' का विमोचन।

जामताड़ा, जागरण संवाददाता। जामताड़ा भाजपा जिला नगर इकाई के द्वारा आज सरखेलडीह में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी और भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'मोदी @20 सपना हुआ साकार'  का विमोचन किया।

loksabha election banner

इस मौके पर मरांडी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला इकाई के द्वारा रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के साथ की गई थी। प्रतिदिन जिला भाजपा के द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को होगा।

सेवा पखवाड़े का किया गया आयोजन

विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र मंडल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला भाजपा नगर इकाई के द्वारा पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनकी जीवनी पर आधारित यह पुस्तक एकमात्र पुस्तक नहीं है, बल्कि इसमें बहुत सारे राज छिपे हुए हैं।

यह पुस्तक किसी पार्टी विशेष या व्यक्ति विशेष की पुस्तक नहीं है, यह हमारे देश के प्रधानमंत्री की जीवनी पर आधारित पुस्तक है। मंडल ने कहा कि इस पुस्तक से भारतवासियों को बहुत बड़ी सीख मिलेगी। चाहे वह भारत का आम नागरिक हो, छात्र हो या फिर व्यवसायी वर्ग हो। यह पुस्तक हमें यह शिक्षा देगी कि भारत और राज्य के आम जनता के द्वारा चुने गए राज्य के मुखिया और देश के मुखिया जो सर्वाधिक समय तक लोकतंत्र में रहा है।मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में भी।

चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर

उन्होंने कहा कि चाय बेचने के सफ़र से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर, देश के सबसे सशक्त नेता और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरने तक का सफर का अनुभव हम सबको मिल पाएगा। इस पुस्तक मात्र के अध्ययन से हम सबके मन में देश सेवा समर्पण का भाव जगेगा। जिससे देश की अखंडता और सुरक्षा जैसी भावना हम सब में हमेशा कायम रहेगी।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा महामंत्री प्रभास हेम्ब्रम और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल के द्वारा किया गया। मौके पर वरीय अधिवक्ता मोहन लाल बर्मन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतन मिश्र, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत यादव, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष अनूप पांडेय, रंजीत राणा, प्रदीप राउत, लखिंदर सिंह, चंदन राउत, बृजेश राउत, नरेश बर्मन समेत तमाम जिला भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.