ग्रेवल खनिज लोड तीन ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस
नारायणपुर (जामताड़ा) जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद ने नारायणपुर से ग्रेवल खनिज लोड त
नारायणपुर (जामताड़ा) : जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद ने नारायणपुर से ग्रेवल खनिज लोड तीन ट्रक जब्त किया। डीएमओ के आवेदन पर नारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार डब्ल्यू बी 39 बी 0918, डब्ल्यू बी 39 बी 6692 एवं डब्ल्यू बी 39 बी 7342 ट्रकों पर ग्रेवल खनिज लदा है। ट्रक दुर्गापुर से बिहार जा रहा था। निरीक्षण के क्रम में डीएमओ ने वाहनों को पकड़ा है। नारायणपुर के लोहारंगी मोड़ से उक्त वाहनों को जब्त किया है। वाहन के मालिक व चालक डीएमओ को आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाए। चालान भी अवैध पाया गया। इसके बाद जब्त वाहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन के मालिक और चालक को अभियुक्त बनाया गया है। बताया गया है कि ग्रेवल खनिज है। इसकी चोरी सरकारी संपत्ति की चोरी है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।