Move to Jagran APP

रवि दा ने किया जामताड़ा का नाम गौरवान्वित

जामताड़ा नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो को झारखंड विस का अध्यक्ष बनने से जिले में चहुंओर खुशी का आलम है। जिन्होंने भी सुना वे यह कहने से नहीं चूके कि रवि दा के कुशल व्यवहार व शालीनता के अनुकूल पद मिला है और उनके अध्यक्ष बनने से जहां विधानसभा में एक योग्य व्यक्ति को अध्यक्ष का आसन्न मिला। वहीं जामताड़ा जिले का नाम भी गौरवान्वित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 07:49 PM (IST)
रवि दा ने किया जामताड़ा का नाम गौरवान्वित
रवि दा ने किया जामताड़ा का नाम गौरवान्वित

जामताड़ा : नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो को झारखंड विस का अध्यक्ष बनने से जिले में चहुंओर खुशी का आलम है। जिन्होंने भी सुना वे यह कहने से नहीं चूके कि रवि दा के कुशल व्यवहार व शालीनता के अनुकूल पद मिला है और उनके अध्यक्ष बनने से जहां विधानसभा में एक योग्य व्यक्ति को अध्यक्ष का आसन्न मिला। वहीं जामताड़ा जिले का नाम भी गौरवान्वित किया। सोमवार को जैसे ही लोगों ने सुना कि नाला विधायक का विधानसभा अध्यक्ष बनना सैद्धांतिक रूप से तय हो चुका है तो झामुमो ही नहीं अन्य दलों ने भी प्रसन्नता व्यक्त किया और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उन्हें रांची जाकर बधाई भी दिया। इस क्रम में जामताड़ा जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाअध्यक्ष प्रभु मंडल, जीवेश्वर मिश्र व विजय दूबे समेत देवाशीष सर्खेल आदि ने रांची स्थित अतिथिशाला पहुंचकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ महतो को विस अध्यक्ष बनाने से पुन: विस में एक समृद्ध परंपरा की शुरूआत होगी और झारखंड अन्य प्रांतों के लिए एक प्रेरणा बनेगा। साथ ही उन्हें विस में सर्वाेच्च पद मिलने से जामताड़ा में भी विकास की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद व्यक्त की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.