Move to Jagran APP

श्रीराम के राज्याभिषेक से रामलीला मंचन का समापन

विद्यासागर (जामताड़ा) विद्यासागर (करमाटांड़) प्रखंड क्षेत्र के काशीटांड़ गांव में आयोजित 10 दिवससीय रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन धर्म प्रचारक मंडल इलाहाबाद प्रयागराज के तत्वावधान में 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम का राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इसी के साथ रामलीला का समापन भी हुआ। रामलीला मंचन के दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 04:47 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 04:47 PM (IST)
श्रीराम के राज्याभिषेक से रामलीला मंचन का समापन
श्रीराम के राज्याभिषेक से रामलीला मंचन का समापन

विद्यासागर (जामताड़ा) : विद्यासागर (करमाटांड़) प्रखंड क्षेत्र के काशीटांड़ गांव में आयोजित 10 दिवससीय रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन धर्म प्रचारक मंडल इलाहाबाद प्रयागराज के तत्वावधान में 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम का राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इसी के साथ रामलीला का समापन भी हुआ। रामलीला मंचन के दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।

loksabha election banner

मंचन में 14 वर्ष के वनवास से अयोध्या धाम लौटे भगवान श्री राम, सीता व लक्षण का नगर वासियों ने स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान मंगल गीत गाए गए। देवताओं ने आकाश से फूलों की वर्षा की। राज्याभिषेक कार्यक्रम के बाद सभी भक्तों ने भगवान श्री राम, माता जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न व हनुमान जी की झांकी की आरती उतारी। अधिकांश लोगों ने अपने घरों पर दीपक जलाकर रोशनी की और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। उमंग का नजारा दीपावली जैसा था। ग्रामीणों ने रामलीला आयोजक समिति के लोगों को उपहार स्वरूप भेंट देकर सम्मानित भी किया। संगीतमय रामलीला के आयोजन में शिव नारायण, व्यास हरि महाराज व मैनेजर उमाशंकर सिंह की टीम का अहम योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.