Move to Jagran APP

राजेंद्र बाबू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

जामताड़ा झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ व कद्दावर कांग्रेसी नेता सह वर्तमान बेरमो विधायक राज

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:15 AM (IST)
राजेंद्र बाबू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
राजेंद्र बाबू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

जामताड़ा : झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ व कद्दावर कांग्रेसी नेता सह वर्तमान बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन मिश्र ने सिंह के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू झारखंड की राजनीति के अहम कड़ी के रूप में थे। उन्होंने अपने अनुभव से इस राज्य के सर्वागीण विकास में कई बेहतर आयाम जोड़े हैं। कहा कि छह बार विधायक रहे राजेंद्र बाबू पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका में खुद को बहुत ही सहज रखकर कार्यो का निष्पादन करते रहे। कई बार विभिन्न विभागों के मंत्रालय की जवाबदेही भी कुशलता के साथ पूरी की। झारखंड कांग्रेस कमेटी हमेशा उनके अनुभवों का लाभ लेती रहेगी। मजदूरों के हितों की लड़ाई ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाई। उनकी सरलता के सभी कायल हैं। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.