Move to Jagran APP

आज भी सबके दिलों में जीवित हैं राजीव गांधी

स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वीं जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि आज राजीव गांधी नहीं होते हुए भी हम सबके दिलों में जिदा हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:17 AM (IST)
आज भी सबके दिलों में जीवित हैं राजीव गांधी
आज भी सबके दिलों में जीवित हैं राजीव गांधी

जासं, जामताड़ा: स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वीं जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि आज राजीव गांधी नहीं होते हुए भी हम सबके दिलों में जिदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की। संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज के सपने को उन्होंने ही साकार किया। वे देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं। वे युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उनका भाषण सुनने के लिए लोग घंटों इंतजार किया करते थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिये, जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं निर्णयों का नतीजा है।

loksabha election banner

मौके पर पार्टी की जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल, आरसी आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.