Move to Jagran APP

धंधेबाज जामुन को पकड़ने को पुलिस हुए रेस

विद्यासागर के होटलों में नहीं थम रही शराब की अवैध बिक्री संवाद सूत्र विद्यासागर (जामताड़ा) धंधेबाज जामुन मंडल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में गुरुवार को कई संभावित ठिकानों में छापेमारी की। लेकिन सफलता नहीं मिली। बता दें विद्यासागर थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों व दुकानों में शराब की अवैध बिक्री नहीं थम रही है। थाना प्रभारी राम शरीख तिवारी ने बुधवार रात विद्यासागर थाना के कुरुवा मंडल

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 07:23 PM (IST)
धंधेबाज जामुन को पकड़ने को पुलिस हुए रेस
धंधेबाज जामुन को पकड़ने को पुलिस हुए रेस

---विद्यासागर के होटलों में नहीं थम रही शराब की अवैध बिक्री

loksabha election banner

संवाद सूत्र, विद्यासागर (जामताड़ा) : धंधेबाज जामुन मंडल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में गुरुवार को कई संभावित ठिकानों में छापेमारी की। लेकिन सफलता नहीं मिली। बता दें विद्यासागर थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों व दुकानों में शराब की अवैध बिक्री नहीं थम रही है। थाना प्रभारी राम शरीख तिवारी ने बुधवार रात विद्यासागर थाना के कुरुवा मंडल टोला में जामुन मंडल के घर में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान जामुन मंडल के घर से 112 बोतल विदेशी व देशी शराब जब्त की गई। जिसमें 89 बीयर, आरएस की छह बोतल, दिलखुश शराब 17 बोतल पुलिस के हाथ लगी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि जामुन मंडल अवैध तरीके से शराब की खरीद-बिक्री करता था। जामुन के खिलाफ करमाटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे नामजद अभियुक्त बनाया गया। उसकी तलाश में कुरुवा सम के आसपास इलाकों में छापेमारी की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध रूप से शराब बिक्री पर रोक लगाने को लगातार छापेमारी कर रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि कहीं भी अगर अवैध रूप से शराब बिक्री होती है, लोग उसकी सूचना दें। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। लोगों को भरोसा दिलाया की जामुन मंडल शीघ्र गिरफ्तार होगा। मालूम हो कि इससे पूर्व एक अक्टूबर को पेट्रोल पंप के समीप होटल में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर श्रीकांत मंडल को गिरफ्तार किया गया था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.