76 प्रवासियों में 28 को सेंटर में किया गया क्वारंटाइन
कुंडहित (जामताड़ा) लॉकडाउन में फंसे विभिन्न राज्यों के प्रवासी अपने-अपने घर लौट रहे
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 07:30 PM (IST)
कुंडहित (जामताड़ा) : लॉकडाउन में फंसे विभिन्न राज्यों के प्रवासी अपने-अपने घर लौट रहे हैं। रविवार को कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांव के 76 प्रवासियों के लौटने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच की गई। 28 को क्वारंटाइन सेंटर तथा 48 को होम क्वारंटाइन किया गया। जबकि कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में 51 लोगों में 44 लोगों को होम क्वारंटाइन तथा 7 लोगों को बालिका छात्रावास क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए रखा गया। वहीं बागडेहरी क्षेत्र में 25 में 21 को आरके विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया और 4 को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। सभी प्रवासी तामिलनाडु, चेन्नई, गुजरात से लौटे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें