मूल्य वृद्धि के खिलाफ उठाई आवाज
जामताड़ा : देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सीपीआइ (एम)ने धरना-प
जामताड़ा : देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सीपीआइ (एम)ने धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुरजीत सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार या झारखंड सरकार कभी यह नहीं सोचती कि पेट्रोल, डीजल का मूल्य बढ़ने से से सीधा असर बाजार पर पड़ता है और उपयोग की सभी सामग्री का मूल्य बढ़ने लगता है। कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का मूल्य कम है। पड़ोसी देशों में 40-50 रुपये प्रति लीटर डीजल, पेट्रोल बिक रहा है। यहां तक कि हमारे देश से खरीद कर नेपाल 50 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बेच रहा है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल है। धरना को जिला सचिव लखन लाल मंडल, जिला कमेटी के चंडीदास पुरी, सुजीत माजी, साबीर हुसैन, अशोक भंडारी, गौर सोरेन ने आदि ने संबोधित किया।
------------------
इनसेट
झामुमो करेगा प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) : पेट्रोल, डीजल एवं बिजली बिल में मूल्य वृद्धि के विरोध में 12 जून को झामुमो पार्टी की ओर से प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय धरना आयोजन की तैयारी को लेकर एक बैठक डाकबंगला मैदान में की गई। अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू ने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ दैनिक उपयोगी वस्तुओं का दाम आसमान छू रहा है। भाजपा शासन काल में सरकारी कार्यालयों में योजनाओं में लूट खसोट चरम पर पहुंच गया है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, सचिव मनोरंजन ¨सह, संतोष कुमार सिन्हा, मंटु धीबर, दीपक दलाल, डॉक्टर मुर्मू, उत्तम बाउरी, स्वपन बाउरी, परितोष धोड़ई आदि उपस्थित थे।