Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियों का करें प्रचार-प्रसार

जामताड़ा : बूथ संपर्क अभियान को मजबूत करने के लिए भाजपा की बैठक गांधी मैदान के समीप हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 07:23 PM (IST)
सरकार की उपलब्धियों का करें प्रचार-प्रसार
सरकार की उपलब्धियों का करें प्रचार-प्रसार

जामताड़ा : बूथ संपर्क अभियान को मजबूत करने के लिए भाजपा की बैठक गांधी मैदान के समीप हुई। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सह पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने बैठक में प्रमुख कार्यकर्ताओं को बूथ संपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बूथ लेवल पर सरकार की उपलब्धियों का भी प्रचार-प्रसार करें। बूथ पर स्मार्ट फोन धारक, बाइक धारक आदि से भी संपर्क करने को कहा। उन्होंने कहा की जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई है उन्हें पार्टी मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य भी करेगी। कहा कि अब हमें 2019 के चुनाव को लक्ष्य करके कार्य करना है। हर बूथ पर हर वर्गों को जोड़कर एक सशक्त कमेटी बनाना है जिससे हम हर हाल में 2019 के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्मल सोरेन ने कहा कि हमें हर बूथ पर अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को भी पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है ताकि सरकार के सभी विकास योजनाओं की जानकारी उनको प्राप्त हो। मौके जिला मंत्री राजेन मंडल, नारायणपुर, पाबिया, गोराईनाला मंडलो के अध्यक्ष एवं महामंत्री क्रमश संजय औझा, बुधराय सोरेन, बासु गोराई, संजय साव, मनोज महतो, श्रीकांत मंडल, श्यामसुंदर राय, राजकुमार भंडारी, अमर मंडल, गिरिधारी मंडल, मुकेश यादव, दुलाल बाउरी, अभिजित सेन, संजय मुर्मू, रंजीत राणा, मनतोष महतो, मैनेजर मंडल, उदय दत्ता, राजेश हांसदा, निखिल सोरेन सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.