प्रतिनियोजित शिक्षकों विरोध
पबिया (जामताड़ा) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पारा शिक्षकों की हड़ताल का नैतिक स
पबिया (जामताड़ा) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पारा शिक्षकों की हड़ताल का नैतिक समर्थन करने की घोषणा की। उक्त बातें संघ के प्रमंडलीय सोशल मीडिया प्रभारी पवन ¨सह ने एक बयान जारी कर बताया। उन्होंने बताया की इस मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष बिजेंदर चौबे और प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर के निर्देशानुसार हमलोगों को प्रतिनियोजन का विरोध करना है और प्रतिनियोजित विद्यालय में किसी कीमत पर योगदान नहीं करना है। पारा शिक्षक हमलोगों का छोटा भाई है। ये लोग हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर विद्यालय के हर काम में सहयोग करते हैं। इसलिए हम सभी सरकारी शिक्षकों का यह नैतिक कर्तव्य है कि पारा भाईयों के इस संघर्ष में साथ दें। सरकारी शिक्षक के दूसरी संघ झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी समर्थन देने की बात कहते हुए पारा शिक्षकों के प्रति दमनात्मक कार्रवाई का विरोध किया। इस आशय की जानकारी संघ के अंचल अध्यक्ष रंजीत कुमार ¨सह ने दिया। उन्होंने बताया कि संघ बंद विद्यालय में सरकारी शिक्षक का प्रतिनियुक्ति का समर्थन कदापि नहीं करती है। राज्य संगठन से वार्ता हो रही है पारा शिक्षकों के समर्थन के लिए।