सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत
नाला (जामताड़ा) नाला-दुमका मुख्य सड़क पर महेशमुंडा नदीघाट के समीप मंगलवार को सड़क दु
नाला (जामताड़ा) : नाला-दुमका मुख्य सड़क पर महेशमुंडा नदीघाट के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में नाला थाना के एक सशस्त्र पुलिस के जवान कालीदास मरांडी (36) की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ मछली खरीदने के लिए बाइक से सुबह नदीघाट की ओर गए थे। इसी क्रम में किसी वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में साथी जवान नंद कुमार रबी भी जख्मी हुआ। नाला पुलिस ने दोनों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए कालीदास मरांडी को आसनसोल रेफर कर दिया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से वहां उसकी मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।
पाकुड़ का रहनेवाला है जवान : कालीदास मरांडी पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के छोटासरसा गांव का रहनेवाला है। नाला थाना में एक महीना पहले ही उन्होंने योगदान दिया था। कालीदास को यहां जिला मुख्यालय में अंतिम सलामी दी गई। परिजनों को मेंस एसोसिएशन ने दस हजार व पुलिस विभाग की ओर से तत्काल पांच हजार रुपया अंतिम संस्कार के लिए दिया गया। पार्थिव शरीर को गृह क्षेत्र भेजा गया। मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार ने पत्नी बाहामुनी मुर्मू को सहायता राशि दी।