Move to Jagran APP

साइबर अपराधियों पर नकेल कसने को तरकीब पुलिस बदलेगी

संवाद सूत्र करमाटांड़ (जामताड़ा) साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की तरकीब पुलिस बदलेगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 06:01 PM (IST)
साइबर अपराधियों पर नकेल कसने को तरकीब पुलिस बदलेगी
साइबर अपराधियों पर नकेल कसने को तरकीब पुलिस बदलेगी

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा): साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की तरकीब पुलिस बदलेगी। मंगलवार को करमाटांड़ थाने का औचक निरीक्षण करने के दौरान एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि साइबर अपराधी ठगी के जरिए क्षेत्र को बदनाम करने का काम किया है। पुलिस प्रशासन को अब इसके ऊपर नकेल कसने के लिए नई तरकीब अपनानी होगी। पुलिस साइबर अपराधियों की सूची तैयार करते हुए उनकी अवैध संपत्ति का ब्योरा तैयार करेगी। उनकी चल-अचल संपत्ति की पूरी जानकारी के बाद अवैध संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई को अब और गति दी जाएगी।

loksabha election banner

एसपी ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों को बताया कि साइबर अपराधियों का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जनता व पुलिस का साथ होना जरूरी है। अपराधियों द्वारा समाज में फैलाए जा रहे दुष्प्रभावों को निष्प्रभावी बनाने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को पुलिस का साथ देना होगा। इसके पूर्व उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में थाने के सभी पदाधिकारियों को कई अहम बातों की जानकारी दी। आम जनता व पुलिस प्रशासन के बीच मित्रता की अहमियत बताई। कहा कि समाज में समरसता कायम करने को लेकर पुलिस और पब्लिक के बीच दोस्ताना व्यवहार जरूरी है।

एसपी ने थाना में लंबित कांड के बारे में जानकारी ली। कई अहम कांडों के अनुसंधान की प्रगति को जाना और सभी मामलों को अविलंब निष्पादन करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता जब प्रशासन के पास आते हैं तो उनकी समस्या के निदान को लेकर पुलिस प्रशासन को गंभीरता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार से जुड़े विवादों का निष्पादन सही समय पर करने, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर कतई कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। मौके पर थाना प्रभारी राम शरीक तिवारी, विकास कुमार, समेत अन्य अधीनस्थ थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.