लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली
करमाटांड़ (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के सतुवाटांड़-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित बनकटी मंदिर
करमाटांड़ (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के सतुवाटांड़-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित बनकटी मंदिर के समीप सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) संचालक शब्बीर अंसारी से मंगलवार दिनदहाड़े दोपहर 11:30 बजे हुई ढाई लाख रुपय की लूट के मामले में पुलिस का हाथ छत्तीस घंटे के बाद खाली है। अब तक न अपराधियों की पहचान हो पाई है और न करमाटंड़ पुलिस कुछ सुराग ढूंढ पाई है। अंसारी बैंक ऑफ इंडिया से राशि लेकर जब जा रहा था तब बाइक सवार चार अपराधियों ने रिवाल्वर सटा कर ढाई लाख रुपये, लैपटॉप, बैंक के जरूरी कागजात लूटकर चलते बने थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस लगातार अपराधियों तक पहुंचने के लिए कई पेट्रोल पंप, बैंक ऑफ इंडिया समेत कई जगहों पर लगे सीसी कैमरे को खंगाल रही है। वहीं अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।
शब्बीर अंसारी की ओर से रुपए की निकासी पर भी पुलिस गौर फरमा रही है। पुलिस के लिए यह अहम सवाल बना हुआ है कि अंसारी के पास दो लाख रुपए रहते हुए उसने फिर 50,000 रुपये की निकासी बैंक ऑफ इंडिया से क्यों की। यह भी सवाल है कि वह नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह वन का रहने वाला है। जबकि ग्राहक सेवा केंद्र संचालन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। फिर उसे दूसरे प्रखंड में सीएसपी संचालन की जिम्मेदारी कैसे मिल गई। हालांकि अंसारी वर्ष 2015 से कार्य कर रहा है। इस घटना के पहले उसे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है।
थाना प्रभारी मंगल कुजूर ने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने की दिशा में पुलिस कई ¨बदुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ सुराग हाथ लगा है जिसे स्पष्ट नहीं किया जा सकता है।