Move to Jagran APP

दो अक्टूबर तक प्लास्टिक मुक्त होगा जामताड़ा

जामताड़ा : दो अक्टूबर तक जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त घोषित होगा। नपं वन पर्यावरण्

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 06:37 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 06:37 PM (IST)
दो अक्टूबर तक प्लास्टिक मुक्त होगा जामताड़ा
दो अक्टूबर तक प्लास्टिक मुक्त होगा जामताड़ा

जामताड़ा : दो अक्टूबर तक जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त घोषित होगा। नपं वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार जामताड़ा को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल करेगी। इस दिशा में जागरूकता, सफाई अभियान, प्लास्टिक सामग्री बिक्री पर रोक के अलावा कई पहल की जाएगी। नपं शहरवासियों को प्लास्टिक मुक्त झारखंड बनाने के लिए प्लास्टिक प्रबंधन नियमावली 2016 के प्रावधानों के हर पहलू से अवगत कराएगी। ताकि शहर से प्लास्टिक का दंश मिट सके।

loksabha election banner

प्लास्टिक मुक्त अभियान को दो अक्टूबर तक पूरा करने को नपं पूरे सितम्बर माह विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम व सफाई अभियान भिन्न-भिन्न रूप में चलायेगी। इस निमित स्कूली बच्चों व शहरवासियों की संयुक्त जागरूकता रैली निकाली जाएगी। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच प्लास्टिक मुक्त करने संबंधित पें¨टग व क्विज प्रतियोगिता की जाएगी। सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा। शहर वासियों, नपं कर्मियों, स्वयं सेवी संगठनों के श्रमदान से प्लास्टिक की सफाई की जाएगी।

जुर्माना भी वसूला जाएगा : अवैध प्लास्टिक बेचने वाले भेंडर को न्यूनतम 100 रुपये, जबकि उपभोक्ताओं को 50 रुपये जुर्माना राशि दंड स्वरूप भरनी पड़ेगी। इससे पूर्व भेंडर, उपभोक्ता एवं शहर वासियों को नपं एक बार प्लास्टिक नहीं उपयोग करने का आग्रह भी करेगी। इसके उपरांत जुर्माना वसूली की कार्रवाई होगी।

हर स्तर पर होगी निगरानी : नपं में कार्यरत करीब 100 सफाई कर्मियों प्लास्टिक उपयोग करने वालों पर हर स्तर से निगरानी रखेगी। कर्मी दुकानदार, उपभोक्ता व घरेलू कार्य में अवैध प्लास्टिक उपयोग करने वाले को चिन्हित कर पूर्ण विवरणी नपं पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। नपं से जुर्माना वसूली अनुमोदन के उपरांत सफाई कर्मी संबंधित व्यक्ति को रसीद निर्गत कर जुर्माना वसूलेगा। इससे पूर्व सफाई कर्मियों को परिचय पत्र, राशि वसूली रसीद उपलब्ध कराया जायेगी।

-------------------

वर्जन : राज्य मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार दो अक्टूबर तक जामताड़ा को प्लास्टिक मुक्त किया जाना है। इसे चुनौती मानते हुए नपं ने पहल आरंभ कर दी है। तैयारी के प्रथम चरण में जागरूकता कार्यक्रम उसके बाद प्लास्टिक सफाई अभियान, अंत में प्लास्टिक बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इस निमित तिथिवार कार्य योजना तैयार की जा रही है।

रीना कुमारी,नपं अध्यक्ष।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.