खेल से होता शारीरिक व मानसिक विकास
जामताड़ा : नारायणपुर प्रखंड में एसके स्पोर्टिग क्लब की ओर से लखनपुर के मैदान में आयोजित चा
जामताड़ा : नारायणपुर प्रखंड में एसके स्पोर्टिग क्लब की ओर से लखनपुर के मैदान में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता समापन रविवार को हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्मल सोरेन एवं प्रखंड अध्यक्ष संजय ओझा उपस्थित थे।
फाइनल मुकाबला कॉलेज हॉस्पिटल जामताड़ा बनाम मिहिजाम कॉलेज क्लब के बीच खेला गया। वीरेंद्र मंडल ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बीच भी आप लोगों ने खेल का जज्बा दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने सभी टीम के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकानाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। राज्य की भाजपा सरकार सर्वागीण विकास के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। इसके बाद प्रतियोगिता के विजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता श्यामसुंदर राय, भूदेव मंडल, जयदेव मंडल, फुटबॉल क्लब के सचिव शशिकांत मुर्मू, कोषाध्यक्ष मनोज मुर्मू, अभिमान मुर्मू, किशोर मुर्मू, रामलाल मुर्मू तथा रेफरी के रूप में सुमन सोरेन आदि उपस्थित थे।