फतेहपुर में आज पालकी पर आएंगी पाती ठकुराइन
फतेपुर में पालकी पर आयेगी ठाकूराईन
फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर में दुर्गापूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है। आकर्षक पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल कृत्रिम लाइट व साज-सज्जा पर 75 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। माता की प्रतिमा बनकर तैयार है। शुक्रवार महाषष्ठी की रात को पट खुलते ही माता की आराधना की जाएगी। यहां 1971 से माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सचिव मिटू राय ने बताया कि शुक्रवार संध्या सात बजे षष्ठी पूजा में माता का आह्वान कर विधिवत पूजा की जाएगी। शनिवार सुबह पौने सात बजे पाती ठकुराइन पालकी पर विधिवत लाई जाएंगी। इसके बाद नौ बजे महा सप्तमी की पूजा होगी। जबकि रविवार को महाअष्टमी की पूजा 10 बजे की जाएगी। सोमवार को महानवमी की पूजा साढ़े आठ बजे होगी। सप्तमी से लेकर नवमी तक प्रतिदिन संध्या सात बजे विशेष संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा। सचिव ने बताया कि इस दुर्गा पूजा में पहली बार नवमी की रात आठ बजे डांडिया का आयोजन किया जाएगा। डांडिया में सुहागिन महिलाएं व कन्याएं भाग लेगी।