जनता दरबार में पारदर्शी तरीके से मिलेगा लाभ
मिहिजाम/करमाटांड़ (जामताड़ा) : गुरुवार को मिहिजाम व करमाटांड़ में जनता दरबार का आयो
मिहिजाम/करमाटांड़ (जामताड़ा) : गुरुवार को मिहिजाम व करमाटांड़ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और उसके निवारण का भरोसा दिया।
मिहिजाम में उज्ज्वला के तहत 30 महिलाओं के बीच गैस संयोग बांटा गया। वहीं करमाटांड़ में पीएम आवास के लिए सबसे ज्यादा आवेदन पड़े।
शहर के भारत माता मंडप (डाक बंगला) परिसर में गुरुवार को नगर परिषद की ओर से आयोजित जनता दरबार में पशुपालन विभाग, जनवितरण प्रणाली, क्षेत्र के सभी बैंक, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, गैस एजेंसी, बाल विकास विभाग, चिकित्सा आदि विभाग के स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान 30 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस का वितरण किया गया। मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांति देवी, कार्यपालक पदाधिकारी झुनु कुमार मिश्रा व वार्ड पार्षदों ने महिलाओं को गैस चूल्हा एवं उपकरण दिए।
आयुष्मान भारत योजना के तहत रेड क्रास सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था। रेड क्रास के सचिव राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि 13 लोगों ने रक्तदान किया। मतदान पहचानपत्र व आधार कार्ड का स्टॉल नहीं रहने से कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। मौके पर डाआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, अंचलाधिकारी चंद्र देव प्रसाद, वार्ड पार्षद विष्णु देव मुर्मू, साधन महतो, ज्योति कुमारी यादव, रीता देवी, सुनिता देवी, अरुण यादव, महावीर राय आदि थे।
किसानों के बीच सरसों का बीज बंटा : सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित परिवार किसी कारणवश अपनी समस्या से संबंधित आवेदन नहीं दे पाए वे विभाग के अधिकारी के पास आवेदन दें। अगर अर्हता रखते हैं तो योजना का लाभ अवश्य मिलेगा। यह बातें बीडीओ प्रभाकर मिर्धा ने करमाटांड़ प्रखंड प्रांगण में आयोजित जनता दरबार में कही। कहा कि प्रशासन आपकी समस्या निवारण को लगातार जनता दरबार लगा रहा है। समस्याओं का लिखित आवेदन संबंधित विभाग के स्टॉल पर दें, निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पारदर्शी तरीके से आपको लाभ देने के लिए तत्पर है। कृषि विभाग व आत्मा की ओर किसानों को सरसों का बीज दिया गया।
ग्रामीण कम आए, आवदेन भी कम पड़े : पर्व के बाद जनता दरबार में लोगों की भीड़ प्रखंड प्रशासन नहीं जुटा पाया। ग्रामीणों को सुविधा देने के लिए सभी विभाग के अधिकारी अपने-अपने स्टॉल पर बैठे हुए थे। जनता दरबार में पेंशन योजना, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास सहित अन्य योजना का आवेदन सौंपा गया। सबसे अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पेंशन योजना को लेकर आवेदन पड़े। मौके पर प्रखंड भी सूत्री अध्यक्ष ¨ककर पंडित, प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौतम बाउरी, शिक्षा विभाग के सहदेव मंडल, मुखिया लश्कर टुडू, हेनो मरांडी आदि थे।