संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई जाएगी गश्ती
संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताड़ा) शुक्रवार को नारायणपुर थाना प्रांगण में सौहार्दपूर्ण
संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : शुक्रवार को नारायणपुर थाना प्रांगण में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ अरविद उपाध्याय ने कहा कि इस क्षेत्र में सभी पर्व-त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। कहा कि कहीं कोई समस्या हो तो बताए समाधान किया जाएगा। पर्व त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मने इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ शांति समिति के सदस्यों की भी अहम भूमिका होती है। किसी प्रकार की अफवाहों पर नहीं जाएं। कहीं किसी प्रकार की बात सुनने को मिलती है तो प्रशासन से संपर्क कर सच्चाई का पता लगा लें। त्योहार के दिन थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। अन्य क्षेत्रों में भी पेट्रोलिग की जाएगी। इस वर्ष 21 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के दिन शराब की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी यादव, थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय पोद्दार, जय मंगल सिंह, कालीचरण दास, भगवान दास, रियाज अहमद, मोहनलाल पोद्दार, सलीम अंसारी, जावेद अंसारी, लालू अंसारी, हीरालाल सोरेन आदि उपस्थित थे।
मिहिजाम : शुक्रवार को थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सिविल एसडीओ सुधीर कुमार ने रंगों का त्योहार होली आपसी प्रेमभाव से मनाने की अपील की। बंगाल सीमा के प्रवेश मार्ग वाले इलाके में पुलिस को ज्यादा सर्तकता बरतने को कहा गया। होली के अवसर शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से पांबदी रहेगी। मौके पर जिला परिषद सदस्य अमिता टुडू ने आदिवासी समुदाय में होली में रंग नहीं लगाने के परंपरा की जानकारी देकर इससे परहेज करने की अपील की। बैठक में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, थाना प्रभारी गयानंद यादव, नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांति देवी, वार्ड पार्षद फहिम मल्लिक, सुमीता राय, विष्णुदेव मुर्मू , महावीर राय, साधन महतो, रिजाउल रहमान, बालमुकूंद रविदास, जफरूल खान, सरना धर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश टुडू, राजेन्द्र शर्मा, बेबी सरकार, परिचय मंडल आदि मौजूद थे।