.इनसेट.पाराशिक्षकों पर लाठी चार्ज अपराध
कुंडहित (जामताड़ा) : लोकतांत्रिक राज्य मे सबका अधिकार समान है। इसलिए किसी की स्वाधीनता के
कुंडहित (जामताड़ा) : लोकतांत्रिक राज्य मे सबका अधिकार समान है। इसलिए किसी की स्वाधीनता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। झारखंड राज्य स्थापना के दिन रॉची में भाजपा सरकार के इशारे पर पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज जघन्य अपराध है। ये बातें झामुमो के विधायक रवींद्र नाथ महतो ने कुंडहित प्रखंड के धेनुकडीही गांव में कार्यकर्ताओं के साथ दौरा करने के दौरान पत्रकारों से कही। महतो ने कहा की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। यह सरकार के बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन हकीकत में कुछ और ही देखने को मिलता है। राज्य मे सुबह से देर रात तक सभी बस पड़ाव, रेल स्टेशन मे बड़ी संख्या में बेरोजगारों को दूसरे राज्य पलायन करते देखा जा सकता है। सरकार हर हाथ मे रोजगार एवं हर खेत मे पानी पहुंचाने का वादा तो की पर न रोजगार मिला और न ही खेतों को पानी। विधायक महतो ने कहा आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव मे भाजपा का सफाया होना तय है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, मनोरंजन ¨सह, संतोष गोराई, राजीव घोष, सन्तोष सिन्हा, बैद्यनाथ वाद्यकर आदि थे।
,