पारा शिक्षक आज निकालेंगे मशाल जुलूस
फतेहपुर (जामताड़ा) : सालबागान फतेहपुर में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक प्रखं
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 05:44 PM (IST)
फतेहपुर (जामताड़ा) : सालबागान फतेहपुर में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ननी गोपाल यादव ने करते हुए पारा शिक्षक के प्रति सरकार के अन्याय पूर्ण रवैए की ¨नदा की। कहा कि इसके विरोध में बुधवार को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार पारा शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। अब समय आ गया है कि पारा शिक्षक एकजुट होकर सरकार के विरोध में आंदोलन करें। अपने हक और अधिकार को लड़कर लेना होगा। कहा कि मशाल जुलूस में सभी पारा शिक्षक भाग लेकर एकजुटता का परिचय दें। मौके पर सचिव गोपाल मंडल, निर्मल मंडल, देवाशीष दास, राजू मंडल, कार्तिक मंडल आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें