कानगोई में दिखेगी ग्राम्य जीवन की झलक
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : मिहिजाम शहर में दुर्गापूजा उत्सव की रौनक धीरे-धीरे बढ़ने
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : मिहिजाम शहर में दुर्गापूजा उत्सव की रौनक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शहर के कानगोई मोहल्ला में भी दुर्गापूजा के लिए आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें लोगों को ग्राम्य जीवन की झलक दिखेगी। इसी तर्ज पर सामुदायिक भवन के निकट दुर्गा मंडप को कानगोई सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति आकार दे रही है।
समिति के सदस्य शेखर ¨सह ने बताया कि कानगोई मोहल्ला का यह 16 वीं वार्षिक पूजा है। दुर्गापूजा में झारखंड के ग्रामीण परिवेश की झलक इस पंडाल पर चौतरफा दिखेगी। इसी तर्ज पर भीतरी भाग को को काफी आकर्षक बनाया जा रहा है। पंडाल निर्माण का कार्य रूपनारायणपुर के जोरबाड़ी के आशीष डेकोरेटर को सौंपा गया है। डेकोरेशन और पंडाल में लगभग एक लाख 80 हजार रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। मिहिजाम के लाइट डेकोरेशन को विद्युत सज्जा की जिम्मेदारी दी गई है। विद्युत सज्जा और डीजे पर 80 हजार रुपये खर्च होंगे। चितरंजन एरिया आठ के मूर्तिकार बुलन पाल मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहे हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा की सजावट भी इस वर्ष ग्रामीण परिवेश के आधार पर ही की जा रही है। प्रतिमा में 30 हजार की लागत अनुमानित है। पंडाल के अंदर पें¨टग भी आकर्षण का केंद्र होगा।
--------------
सफाई-सुरक्षा पर विशेष ध्यान
पूजा समिति अध्यक्ष चंद्र देव ¨सह, सचिव बासुदेव मंडल, कोषाध्यक्ष ¨पटू शर्मा ने बताया कि पूजा के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। बताया कि पूजा के दौरान मेला भी लगाया जाएगा। प्रतिदिन बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस के जवानों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा मोबाइल पुलिस भी पूजा की सुरक्षा पर नजर रखेंगे। पूजा समिति सदस्य सदानंद मंडल, चन्द विकाश शर्मा, सुजित राउत, अजय तांती, हरेंद्र कुमार, रोहित शर्मा आदि का तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।