Move to Jagran APP

बारिश से धान की फसल हो रही बर्बाद

नारायणपुर (जामताड़ा) पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश का असर धान की पक चुकी फस

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 07:41 PM (IST)
बारिश से धान की फसल हो रही बर्बाद
बारिश से धान की फसल हो रही बर्बाद

नारायणपुर (जामताड़ा) : पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश का असर धान की पक चुकी फसल पर पड़ रहा है। धान की फसल ऊपरी खेतों में पकनी शुरू हो गई है और ज्यादातर फसल में बाली आनी शुरू हो गई है। ऐसे में बाद तथा बहियार की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचेगा। हवा चलने से धान की फसल गिरनी शुरू हो गई है। इससे पैदावार पर सीधा असर होगा। नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश लोगों के जीवन यापन का मुख्य जरिया कृषि ही है। ऐसे में धान की खेती ही उनके जीवनयापन का जरिया भी है। धान की खेती अच्छी नहीं हुई तो लोगों को मजदूरी के लिए पलायन करना पड़ेगा। प्रखंड क्षेत्र में बाइद, बहियार तथा कनाली धान की खेती होती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाबूलाल कोल और सुरेश पाठक ने बताया कि बारिश के बाद अब धान की खड़ी फसल गिरनी शुरू हो गई है, जो नुकसानदायक है। धान की फसल को अभी पानी की आवश्यकता नहीं थी। बारिश के कारण धान की खड़ी फसल में बोखी नामक बीमारी होने का खतरा भी है। कुल मिलाकर बारिश नुकसानदायक ही है। बारिश से सब्जी की फसल को भी नुकसान होगा। झींगा, कद्दू आदि लत भी गल जाएंगे, जिससे बाजार में सब्जी के दाम भी बढ़ जाएंगे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.