कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर बल
नाला (जामताड़ा) रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में कांग्रेस कमेटी नाला इक
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 06:12 AM (IST)
नाला (जामताड़ा): रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में कांग्रेस कमेटी नाला इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विजय मांजि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष पंकज झा, महिला नेत्री पूर्णिमा धर, मिमरान मिस्त्री आदि ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में उपस्थित नेता व समर्थकों ने सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने, मनरेगा के तहत लोगों को जागरूक कर लाभ दिलाने की अपील की। बैठक में कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष पंकज झा, विजय मांजि, मृत्युंजय बनर्जी, गणेश मित्र, पूर्णिमा धर, मिमरान मिस्त्री, राजेश घोष, नरेश मुर्मू आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें